🇮🇳 NDA & NA Exam: लाखों फॉर्म, लाखों में एग्जाम, और सिर्फ सैकड़ों का चयन!

भारत में अगर सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं की बात की जाए तो ओ है NDA & NA Examination का नाम सबसे ऊपर आता है। इस परीक्षा को (UPSC) Union Public Service Commission आयोजित करता है, और हर साल लाखों युवा इसमें शामिल होते हैं। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इतने बड़े पैमाने पर आवेदन होने के बावजूद भी अंत में चयन केवल कुछ सौ उम्मीदवारों का ही होता है।
इस आर्टिकल में हम समझेंगे कि NDA और NA परीक्षा में कितने लोग फॉर्म भरे जाते हैं कितने लोग परीक्षा देते हैं और आखिर चयन इतना कम क्यों होता है।

NDA Exam में कितने फॉर्म भरे जाते हैं?
हर साल NDA परीक्षा के लिए युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। अनुमान के अनुसार:-
लगभग 6 से 7 लाख उम्मीदवार NDA & NA परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं।
इतनी बड़ी संख्या यह दिखाती है कि देश के युवाओं में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में जाने का जुनून कितना ज्यादा है। खासकर 12वीं के बाद सीधे officer बनने का मौका NDA ही देता है, इसलिए competition बहुत high होता है।
कितने उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचते हैं?
अब सबसे बड़ा सवाल क्या सभी फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार परीक्षा देने भी आते हैं?
 जवाब है  नहीं
लगभग 2.5 से 3 लाख उम्मीदवार ही exam देने पहुंचते हैं
यानि कि लगभग 40% से 45% candidates ही actual exam में बैठते हैं।
बाकी उम्मीदवार कई कारणों से absent हो जाते हैं:
तैयारी पूरी न होना
आत्मविश्वास की कमी
अन्य exams की तैयारी
personal reasons
यह trend हर साल देखने को मिलता है।
आखिर चयन कितनों का होता है?
अब सबसे important हिस्सा selection का 
NDA & NA (2) 2025 के final result के अनुसार:
केवल 742 उम्मीदवारों का final selection हुआ
अब जरा compare करो:
Form भरे: ~7,00,000
Exam दिए: ~3,00,000
Final select: 742
Selection ratio लगभग 0.2% से भी कम है!
इसका मतलब है कि 1000 candidates में से सिर्फ 2 या उससे भी कम लोग select होते हैं।

NDA Exam इतना कठिन क्यों है?

अब सवाल आता है कि आखिर NDA इतना tough क्यों है?
1. Written Exam (लिखित परीक्षा)
NDA का written exam दो parts में होता है:
Mathematics
General Ability Test (GAT)
यह paper conceptual और time-bound होता है। सिर्फ रटने से काम नहीं चलता, strong basics जरूरी हैं।
2. SSB Interview (Service Selection Board)
Written clear करने के बाद असली game शुरू होता है — SSB interview
यह 5 दिन की process होती है जिसमें:
Psychological Test
Group Discussion
Physical Tasks
Personal Interview
यहां candidate की personality, leadership, confidence और decision making skills check होती हैं।
3. Medical Test
SSB clear करने के बाद medical test होता है, जिसमें:
eyesight
fitness
body standards
सब कुछ check किया जाता है।
कई candidates यहाँ भी बाहर हो जाते हैं।
Ground Reality: NDA सिर्फ पढ़ाई नहीं है
बहुत लोग सोचते हैं कि NDA सिर्फ एक exam है, लेकिन असल में यह एक complete personality test है।
यहाँ सिर्फ:
पढ़ाई नहीं
बल्कि discipline
leadership
physical fitness
सब कुछ जरूरी होता है।

Competition इतना ज्यादा क्यों है?
1. Direct Officer बनने का मौका
NDA के जरिए आप सीधे Indian Armed Forces में officer बन सकते हो।
2. Job Security + Respect
Government job
High salary
Social respect
ये सभी factors युवाओं को attract करते हैं।
3. देश सेवा का जुनून 
बहुत सारे candidates सिर्फ job के लिए नहीं, बल्कि देश की सेवा के लिए NDA चुनते हैं।
NDA Crack करने के लिए क्या करना चाहिए?
अगर तुम NDA की तैयारी करना चाहते हो, तो ये strategy follow करो:

1. Basics strong करो
NCERT Maths (11th & 12th)
General Knowledge daily पढ़ो
2. Previous Year Questions
PYQs solve करो
Exam pattern समझो
3. SSB की तैयारी साथ में करो
Communication skills improve करो
Confidence build करो
4. Physical Fitness
Running
Push-ups
Daily exercise

Conclusion(निष्कर्ष):-
NDA & NA परीक्षा भारत की सबसे tough और prestigious exams में से एक है। हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें form भरते हैं, लेकिन अंत में selection सिर्फ कुछ सौ का ही होता है।
यह exam हमें यह सिखाता है कि: सिर्फ मेहनत नहीं, बल्कि सही strategy, discipline और strong mindset भी जरूरी है।
अगर तुम सच में NDA crack करना चाहते हो, तो अभी से तैयारी शुरू कर दो — क्योंकि competition बहुत बड़ा है, लेकिन impossible नहीं है।